Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
एनआईसी कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में हुआ कायाकल्प, डीएम सविन बंसल ने किया उद्घाटन।
एनआईसी कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में हुआ कायाकल्प, डीएम सविन बंसल ने किया उद्घाटन।
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां।
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां।
मुख्य सचिव ने की स्टेट प्रगति के तहत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की स्टेट प्रगति के तहत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा।
एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल लापरवाही पर चेतावनी।
एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल लापरवाही पर चेतावनी।
असम के हाथीकुली चाय बागान में, महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़कर उन्हें पारंपरिक टोकरी में किया एकत्रित, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
असम के हाथीकुली चाय बागान में, महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़कर उन्हें पारंपरिक टोकरी में किया एकत्रित, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा।
मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा।
खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह।
खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू हुए, आम आदमी पार्टी में शामिल।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू हुए, आम आदमी पार्टी में शामिल।

देहरादून/नई दिल्ली :- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक और बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो बार के विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गये है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बिट्टू का बयान: ‘AAP ही आम आदमी का दर्द समझने वाली पार्टी’
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर कोई पार्टी आम आदमी के दर्द को समझने वाली है, तो वो आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा, “हर छोटे से बड़े आदमी का दर्द सुनने वाले, गरीबों के मसीहा अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा मिलाकर हम सभी दिल्ली को आगे बढ़ाएंगे।”

तिमारपुर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं बिट्टू
सूत्रों के मुताबिक, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतर सकते हैं। उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, चुनावी मौसम में एक के बाद एक कई प्रमुख नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

AAP में शामिल हुए नए चेहरे
इस बीच, गुरुवार को पद्मश्री से सम्मानित जीतेंद्र सिंह शंटी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके अलावा, यूपीएससी शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने भी हाल ही में AAP का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी में चुनाव कराए जाने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होगा।

इस प्रकार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top