Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

बाल दिवस के अवसर पर माउंट जायन स्कूल में, मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग कहा स्कूल के द्वारा, छोटे बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण देकर, भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार,अशोक वर्मा।

बाल दिवस के अवसर पर माउंट जायन स्कूल में, मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग कहा स्कूल के द्वारा, छोटे बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण देकर, भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार,अशोक वर्मा।

देहरादून :-  गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा ने बाल दिवस के अवसर पर माउंट जायन स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा शानदार तेरहवें वार्षिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल रंग-बिरंगे झंडों और सजावट से परिपूर्ण था। हर्ष और उल्लास के माहौल में अतिथियों और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस वर्ष की थीम “मुझे शांति का माध्यम बनाएं” पर केंद्रित था। रेवरल एस.पी. लाल द्वारा एक विशेष प्रार्थना विश्व शांति के लिए कामना की गई और बच्चों के उज्जवल भविष्य और रक्षा के लिए प्रभु से अनुरोध किया गया।  

मुख्य अतिथि अशोक वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल के द्वारा छोटे छात्रों को अच्छा प्रशिक्षण देकर आने वाले भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ की भी भरपूर प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने हाल ही में हुए एक रोड एक्सीडेंट जिसमें 6 बच्चे दिवंगत हो गए थे। माता-पिता को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा कि वह नशे का आदि ना बने और उनके जीवन की रक्षा के लिए दो पहिया या चार पहिया वाहन देने से पहले जरूर सोचना चाहिए और अपने बच्चों पर निगाह रखनी चाहिए। ताकि बच्चे बुरी संगती में न पड़े। साथ ही उन्होंने सभी दिवंगत हुए बच्चों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्लेग्रुप, नर्सरी और के.जी. के छात्रों ने अपने ट्रैक सूट पहन कर बहुत ही प्रभावशाली ढँग से प्रदर्शन कर ‘माई बेस्टी’ के गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो प्रशंसनीय था। साथ ही विद्यार्थियों ने शानदार पी.टी. का प्रदर्शन किया। रंगीन धूमधाम के साथ प्रदर्शन, स्फूर्तिदायक एरोबिक्स और ज़ुम्बा अभ्यास लुभावने थे। सभी लोगों ने इसकी प्रशंसा की। कार्यक्रम का सबसे प्रतीक्षित हिस्सा लड़कों और लड़कियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और पिरामिडों का मिश्रण था जो बहुत रोमांचकारी और पूरी तरह से समन्वयित था।

मुख्य अतिथि अशोक वर्मा ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए जिनके चेहरे गर्व से चमक रहे थे। मैराथन और साइकिल दौड़ के लिए पदक उन छात्रों, माता-पिता और दादा-दादी को भी दिए गए जिन्होंने पूरे मनोयोग से भाग लिया था।

इस अवसर पर रेवरन जे पी सिंह , रैवरन एस पी लाल अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top