Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड बनेगा राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में, हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाला पहला राज्य। 

उत्तराखंड बनेगा राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में, हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाला पहला राज्य। 

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से दी जाएगी रफ्तार।

देहरादून :- 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से रफ्तार दी जाएगी। समय की कमी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के लिए छह सीटर वाले हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। जीटीसीसी के 10 सदस्य देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके सड़क मार्ग और हवाई दौरे का रूट प्लान भी तैयार है।

इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया था, जिसमें जीटीसीसी के सदस्यों को राज्य अतिथि का दर्ज देने और पहाड़ी रास्तों पर लगने वाले समय को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने एसोसिएशन की दोनों मांगों को स्वीकार करने की पुष्टि की है। रूट प्लान के अनुसार, 16 नवंबर को जीटीसीसी की टीम देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के शिवपुरी तक खेल स्थानों का सड़क मार्ग से दौरा करेगी। 17 नवंबर को हेलिकॉप्टर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और टिहरी के खेल स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा।

इन सभी स्थानों पर आने-जाने में सिर्फ 15 से 50 मिनट लगेंगे। जीटीसीसी में नैना कुमारी की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की कमेटी शामिल है, जो राज्यभर में प्रस्तावित खेल स्थानों का निरीक्षण कर अंतिम अनुमोदन देगी। दो दिन के दौरे के बाद, 18 नवंबर को जीटीसीसी की टीम राष्ट्रीय खेलों के कार्यालय में खेल की तैयारियों की समीक्षा और प्रस्तुति देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top