Breaking News
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा ने, नाट्यभूषण लक्ष्मीनारायण के जन्मदिवस पर किया सम्मानित, कहा हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा ने, नाट्यभूषण लक्ष्मीनारायण के जन्मदिवस पर किया सम्मानित, कहा हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

देहरादून :-  नाट्यभूषण श्री लक्ष्मीनारायण जी के जन्मदिवस पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर लाल चंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अनूठी है, जो विभिन्न जाति, धर्म, वेशभूषा और बोलियों को एक साथ जोड़ती है और हमारे देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलाती है।

लाल चंद शर्मा ने कहा कि लक्ष्मी नारायण जी द्वारा अभिनित फिल्में जैसे, वसुन्धरा, उजाले की ओर, ममता, मनौती, किरदार, फोरेस्ट ठेकेदार, मुस्लिम पिता, भीष्म पितामह, छोटी सी भूल, ऊँचे कद का आदमी, क्लर्क / हेड़ क्लर्क, कफन, पड़ोसी, एक सवाल, सरपच, पुलिस फाइल (Big magic), संरपच जैसी नाट्य चलचित्रों में अभिनीत कर चुके लक्ष्मीनारायण जी का जीवन आज भी सादगी पसंद है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि लक्ष्मीनारायण जी का योगदान भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर लाल चंद शर्मा और राजकुमार ने लक्ष्मीनारायण जी को सम्मानित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने के लिए एकजुट होना चाहिए और ऐसे महान व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस दौरान सुरेन्द्र पारछा, नानक चंद, सुरेश कुमार, महेश नारायण, प्रशांत, श्रीमती रजनी सिंह, हरीश ढिंगिया, दीक्षा बत्तरा, सुभाष धीमान, राम सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top