Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

हुमा कुरैशी ने अनाउंस की महारानी 4, सीरीज को दिया सक्सेस का क्रेडिट

हुमा कुरैशी ने अनाउंस की महारानी 4, सीरीज को दिया सक्सेस का क्रेडिट

हुमा कुरैशी की पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज महारानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. वहीं अब फैंस महारानी के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे और इसी बीच हुमा कुरैशी ने सीरीज का चौथा सीक्वल अनाउंस कर दिया है. हुमा कुरैशी ने साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने डेढ़ इश्कियां, तरला, एक थी डायन और डबल एक्सेल जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें जो पहचान महारानी जैसी वेब सीरीज से मिली, वो फिल्मों से हासिल ना हो सकी. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।

हुमा कुरैशी ने कहा- एक इंडस्ट्री के तौर पर अब समय आ गया है कि हम अपने अंदर देखें और सोचें कि हम अपनी कहानियों को अलग तरीके से कैसे बता सकते हैं. दर्शक हमसे क्या उम्मीद कर रहे हैं या वे किसके लिए तैयार हैं. मैं स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स, बड़ी फिल्मों और इंडी फिल्में मिलाकर रही हूं. मुझे यही करना पसंद है, हर जगह अपना दांव लगाना. हुमा कुरैशी ने अपनी पॉपुलर सीरीज महारानी को अपनी सक्सेस का क्रेडिट दिया. वे कहती हैं- मैं महारानी से पहले और बाद में अपने करियर को साफ तौर पर डिफाइन कर सकती हूं. ये वो शो था जहां लोग खड़े हुए और मेरी काबिलियत पर ध्यान दिया. इसकी सफलता ने लोगों को उन रोल्स में मेरी कल्पना करने पर मजबूर कर दिया जो वे पहले नहीं कर पाते थे. और अब, महारानी का सीजन 4 आने वाला है।

इस दौरान हुमा कुरैशी ने ओटीटी पर अपनी कामयाबी और ओटीटी सिनेमाघरों से ज्यादा क्यों कर रहा है, इसपर भी बात की. उन्होंने कहा- ओटीटी एक बटन के टैप पर एंटरटेनमेंट देता है और ये बहुत बड़ी ताकत है. लेकिन मुझे लगता है कि ये एक अलग तरह के कंटेंट के लिए है. कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर उसी तरह एक्सपीरियंस किया जाना चाहिए जिस तरह से उन्हें फिल्माया गया हो. ये सेब और संतरे की तरह है, उनका मुकाबला नहीं करना चाहिए. दोनों माध्यम अलग-अलग एक्सपीरियंस के लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top