Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा उत्तराखण्ड बन रहा है खिलाड़ियों के लिए अवसरों से भरा प्रदेश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा उत्तराखण्ड बन रहा है खिलाड़ियों के लिए अवसरों से भरा प्रदेश।

देहरादून/हरिद्वार :- बुधवार को प्रदेश सरकार की युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुँचकर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा पहली बार इतने बड़े स्तर पर ग्रेपलिंग से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जोकि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है और इसके लिए मैं ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया को विशेष धन्यवाद देती हूं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकारी लगातार खिलाड़ियों के उत्थान और सर्वागीण विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि आज खेल को लेकर बड़ा सामाजिक परिवर्तन हुआ है। मंत्री ने कहा पहले लोगों को खेल के क्षेत्र में भविष्य की असुरक्षा महसूस होती थी लेकिन जब से प्रधानमंत्री मोदी द्वार खिलाड़ियों को सम्मानित कर नई पहचान दी गई और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीधा संवाद किया जा रहा है इस से प्रोत्साहित हो रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस सामाजिक परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज एक खिलाड़ी लोकल से ग्लोबल हो गया है। अब वो युग आया है जहां एक राष्ट्र की पहचान उसके खिलाड़ी के नाम से होती है। आगे जोड़ते हुए मंत्री ने कहा खेल असंभव नहीं संभवता की ओर जाने वाला सुरक्षित मार्ग है। मंत्री आर्या ने कहा ग्रेपलिंग ने अपने अस्तित्व में आने के इन 3 वर्षों में काफ़ी तरक़्क़ी की है, और विशेषकर हमारे राष्ट्रीय टीम ने इसमें अपना झंडा पूरा दमखम से लहराया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा हम सभी ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते है कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय खेल , एशियन गेम्स व ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में भी इसको शामिल किया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने ग्रेपलिंग के आयोजन को देवभूमि उत्तराखंड में कराने के लिए ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया का आभार जताया साथ मंत्री ने कहा आज इस प्रत्योगिता के माध्यम से छोटा भारत देखने को मिला और संपूर्ण भारत से आये बच्चों से संवाद करने का और ग्रैपलिंग के खेल से परिचित होने का अवसर मिला। साथ ही कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है की देवभूमि को अब दुनिया खेल भूमि उत्तराखण्ड के नाम से जानें और हम ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के संपर्क में है, और उत्तराखंड के खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए खेल विभाग उत्तराखण्ड ग्रेपलिंग के लिये हमेशा हर संभव मदद और मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहेगा।

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश कपूर, सचिव बिरजू शर्मा, सचिव उत्तराखण्ड ग्रेपलिंग राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह राठौड़ समेत ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top