Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के भवनों को, अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति।

ज्योतिर्मठ आपदा- नवनिर्माण नहीं होगा सिर्फ मरम्मत होगी।

देहरादून/चमोली :-  ज्योर्तिमठ में भू-धसाव से प्रभावित येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि केवल भवनों की मरम्मत की जाएगी और किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन मालिकों को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि वे केवल मरम्मत का कार्य करेंगे।

यह निर्णय तहसील ज्योर्तिमठ में 25 सितंबर 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें मूल निवासी स्वाभिमान संगठन और भू-धसाव प्रभावितों ने प्रशासन से शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए मरम्मत की अनुमति देने की मांग की थी। वर्ष 2023 में हुए भू-धसाव के कारण कई आवासीय भवनों में दरारें आ गई थीं, जिससे उन्हें तकनीकी टीम द्वारा असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इन भवनों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है – रेड (482 भवन), ब्लैक (34 भवन), यलो (442 भवन), और ग्रीन (280 भवन)।

अभी तक 217 परिवारों को उनके क्षतिग्रस्त भवनों के लिए पूरी धनराशि वितरित की जा चुकी है, जबकि अन्य प्रभावित परिवारों को धनराशि नहीं मिल पाई है। इन परिवारों को आगामी शीत ऋतु में राहत देने के लिए अस्थाई मरम्मत की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top