Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत, चार दिवसीय विदेश दौरे पर, विभागीय टीम के साथ परखेंगे यूरोपीय देशों की शिक्षा व्यवस्था,

कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत, चार दिवसीय विदेश दौरे पर, विभागीय टीम के साथ परखेंगे यूरोपीय देशों की शिक्षा व्यवस्था,

देहरादून:- सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत सोमवार को शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत अपने विभागीय अधिकारियों के साथ फिनलैण्ड व स्विजरलैण्ड के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुये। जहां पर वह विद्यालयी शिक्षा में आकलन प्रक्रियाओं, दक्षता आधारित शिक्षा तथा शैक्षिक तकनीकी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा वह दोनों देशों के विद्यालयों के संचालन एवं प्रबंधन की गतिविधियों को भी समझेंगे।

यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाने से पहले विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह आगामी 14 मार्च तक फिनलैण्ड व स्विजरलैंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक अजय नौरियाल, कंचन देवराड़ी, भगवती प्रसाद मंदोली, मदन मोहन जोशी, प्रद्युमन सिंह रावत व दीपक प्रताप आदि विभागीय अधिकारी भी विदेश यात्रा में साथ रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान डा. रावत फिनलैण्ड व स्विजरलैण्ड के एजुकेशन सिस्टम का अध्ययन करने के लिये अपनी टीम के साथ दोनों देशों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे।

डा. रावत ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के प्रस्तावित कार्यक्रम एक्सपोजर विजिट एससीईआरटी फैकल्टी ऑफ स्टेट असेसमेंट सेल एट एससीईआरटी उत्तराखंड टू फिनलैण्ड के तहत वह अपने विभागीय अधिकारियों के साथ यूरोपीय देशों के दौरे पर है, जिसे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। भ्रमण कार्यक्रम के तहत वह फिललैण्ड की शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि फिनलैण्ड का एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस के लिये दुनियाभर में विख्यात है। यहां के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त वातावरण में शिक्षा दी जाती है, साथ ही बच्चों पर परीक्षा का अनावश्यक बोझ भी नहीं डाला जाता। उन्होंने बताया कि यूरोपीय देशों खासकर फिनलैण्ड की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन कर वहां के बेहतर शिक्षण प्रणाली को राज्य में भी लागू किया जायेगा ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं रोजगापरक बनाया जा सके। डा. रावत ने बताया कि यूरोपीय देशों का यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 19 मार्च 2024 तक स्वीकृत है लेकिन विभागीय कार्यों एवं प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत उनका चार दिन के उपरांत ही स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top