Breaking News
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

संविधान दिवस के अवसर पर, घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर, कॉंग्रेसियो ने किया माल्यार्पण, लालचंद शर्मा।

संविधान दिवस के अवसर पर, घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर, कॉंग्रेसियो ने किया माल्यार्पण, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार सहित कांग्रेसजनों नें संविधान दिवस के अवसर पर घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर नमन किया।

इस दौरान प्रीतम सिंह नें कहा की संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण को विनियमित करता है। जब देश में धर्म, संप्रदाय और वर्ग भेद में लिप्त ताकतें सामाजिक समरसता को ध्वस्त कर रही हों तब सर्वग्राही संविधान ही प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा चक्र के रूप में उसके हितों को संरक्षित करता है।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि आज जरूरत खुद संविधान के सरंक्षण की है। जनता को खड़ा होना पड़ता है जब सत्ता अपने हित मे दुरुपयोग करने लगे। यह संविधान ही है जिसकी कसम खाकर पूरे देश के लोग एकजुट है। यह संविधान ही जो सारी भाषाई,सांस्कृतिक, क्षेत्रीय विविधाओं को एकता के सूत्र में पिरोकर एक देश के रूप में एकजुट करता है।

पूर्व विधायक राजकुमार नें कहा संविधान को कमजोर करना सिर्फ कानूनों के वाक्यों को इधर-उधर करना नहीं होता। सिर्फ शब्दो मे हेराफेरी नहीं होती बल्कि उस बुनियाद में बदलाव होता है जिस पर पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में एक ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी को समान अधिकार मिले। खासकर महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया। आज भारत का संविधान दुनिया के सबसे अच्छे संविधानों में गिना जाता है। हमें संविधान को पढ़ना और पालन करना चाहिए, ताकि हम अपने अधिकारों और न्याय के लिए हमेशा सजग रहें।

इस दौरान प्रीतम सिंह, लाल चंद शर्मा, राजकुमार सहित कांग्रेसजनों ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर शहीद स्मारक में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, सोमप्रकाश बाल्मीकि, विवेक चौहान, ओम प्रकाश, नमन कुमार, पार्षद निखिल कुमार, महेन्द्र, सुरेश कुमार गुप्ता, आशु रतूड़ी, अजीत सिंह, चमन लाल, मनोज कुमार, आमिर खान, हिमांशु खुराना, संजीव कोचर, शाहिद अहमद, गोरा भाई, राहुल कुमार, राजेश मित्तल, वीरेंद्र बिष्ट, बबलू, देवेंद्र सिंह, शिव प्रसाद ममँगाई, शीशपाल गुसाईं, जाह्नगीर खान, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top