Breaking News
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।

लोगों को लगी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 16.50 रुपये की बढ़ोतरी।

लोगों को लगी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 16.50 रुपये की बढ़ोतरी।

अब 1,818.50 रुपये में मिलेगा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर।

विमान ईंधन की कीमत में 1.45 प्रतिशत की हुई वृद्धि। 

देहरादून/नई दिल्ली :-  महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव खत्म होते ही लोगों को महंगाई की मार लगी है। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इसके मद्देनजर 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी रविवार से ही लागू हो गई हैं। बढ़ी कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खुदरा बिक्री मूल्य 1,818.50 रुपये में मिलेगा। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी चार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 16.50 रुपये बढ़ाकर 1,818.50  रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी। यह वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में लगातार पांचवी मासिक वृद्धि है। इससे पहले बीते महीने भी 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दरों में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक अक्टूबर को 48.5 रुपये की बढ़ोतरी से इसकी कीमत 1,740 रुपये हो गई थी। इससे पहले कीमत में एक अगस्त को 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर और एक सितंबर को 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। शादियों के सीजन में इस मूल्य वृद्धि का असर उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ सकता है। जो एलपीजी पर बहुत अधिक निर्भर हैं। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे परिवारों को कुछ राहत मिली है।  

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के मुताबिक विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में रविवार को 1.45 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,318.12 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 91,856.84 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। जेट ईंधन की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। 1 नवंबर को दरों में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर (3.3 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई थी। यह वृद्धि दो दौर की कटौती के बाद की गई है, जिससे दरें इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top