Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

बूढाकेदार नाथ गुरु कैलापीर मेला थाती कठूड़ में ,विधायक शक्ति लाल शाह व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने, देव दर्शन कर किया प्रतिभाग।

बूढाकेदार नाथ गुरु कैलापीर मेला थाती कठूड़ में ,विधायक शक्ति लाल शाह व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने, देव दर्शन कर किया प्रतिभाग।

देहरादून/टिहरी :-  बूढाकेदार नाथ गुरु कैलापीर मेला थाती कठूड़ में क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देव दर्शन कर किया प्रतिभाग। बूढ़ाकेदार नाथ हर वर्ष मंगसीर बग्वाल के अवसर पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी द्वारा लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी गई।

विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि हमारे पौराणिक मेले जो कि हमारी पहचान व धरोहर है इनको संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस एतिहासिक मेले से घनसाली क्षेत्र के साथ साथ जनपद व प्रदेश को पहचान मिली है। साथ ही कहा कि आपदा ग्रस्त गांवों का ट्रीटमेंट लगातार किया जा रहा जो शेष कार्य है उन पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा के दौरान लगातार इस क्षेत्र पर नजर बनाये रखी थी और जो भी क्षेत्र के लिए सम्भव होगा हर कदम उठाने के लिए तैयार है। साथ ही विधायक ने बताया कि मन्दिर व परिसर क्षेत्र के कार्यो के लिए पिछले वर्ष की गयी घोषणा की धनराशि प्राप्त हो गयी है और जल्द इससे उचित कार्य किये जायेंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि इस पौराणिक मेले का अपना एक महत्व है। यह मेला इस क्षेत्र की पहचान में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस भव्य मेले के मध्य नजर क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल लगाये गये है जिससे कि यहां के लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होने कहा गत जुलाई अगस्त माह में आयी आपदा से जो लोग प्रभावित हुए है, उनके सम्बन्ध में उचित समाधान गतिमान है जो लोग मुआवजे से वंचित रह गये है उन्हें जल्दी ही लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही चारधाम यात्रा के मध्य नजर इस क्षेत्र को उत्तरकाशी से जोड़ने की क्षेत्र की मांग पर जो भी सम्भव होगा उसे जल्द ही अमल में लाया जायेगा। 

इस अवसर पर मेला समिति के सदस्यों तथा विभिन्न गांवों के लोगो द्वारा मांग पत्र जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक को सौंपा गया जिस पर उचित कार्यवाही का आश्वसन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top