Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ, प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ, प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग।

खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से मिल रहे हैं बेहतरीन खिलाड़ी, हमारी सरकार ने समाज में खेलों के प्रति ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदला, रेखा आर्या। 

प्रदेश के खिलाड़ी केवल अपने खेल पर फोकस करें, उनपर फोकस करने का काम हमारी सरकार का है, रेखा आर्या।

देहरादून :- रविवार को पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ननूरखेड़ा के मिनी स्टेडियम में, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों द्वारा जिलेवार समूह में मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मलखंब, पिट्ठू, मुर्गा झपट और योग जैसे पारंपरिक खेलों में अपने कौशल को दिखाया।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मंच मिल रहा है और हमारी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ़ टर्न’ सरकारी नौकरी दी जा रही है और खिलाड़ियों के लिए सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसा आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को एक नया आयाम दे रहा है। इस आयोजन से ना केवल राज्य को उम्दा खिलाड़ी मिल रहे हैं बल्कि उत्तराखंड में खेलों के प्रति एक नया सामाजिक भाव भी बन रहा है। रेखा आर्या बोलीं कि हमारी सरकार ने खेलों के प्रति समाज की ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदलने का काम किया है।

न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल महाकुंभ में करीब सवा चार लाख खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 12 हजार खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ तक पहुंचे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वास जताया कि हमारे ये प्रतिभावान खिलाड़ी अब राज्य से आगे बढ़कर देश और विदेश में उत्तराखंड के नाम को रोशन करेंगे।

अपने सम्बोधन में रेखा आर्या ने जोड़ा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हम निरंतर ना केवल खेल सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं बल्कि खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों और सम्मान को भी बढ़ा रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में भी अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ेगा तो उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन का आह्वान करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें… उन पर फोकस करने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारी सरकार की है।

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या के द्वारा पूर्व में खिलाड़ियों से किए गए वादे पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करी कि खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी 4 फ़ीसदी खेल आरक्षण का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन धनराशि का चेक देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी और प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top