Breaking News
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।

देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना”,आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि, 31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन।

देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना”,आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि, 31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन।

नंदा देवी तुल्य बेटियों के लिए “नंदा गौरा योजना” का बढ़ाया गया अवसर, जल्द करें आवेदन: रेखा आर्या।

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों पर 1 माह के लिए बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि।

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योजना के पात्र लाभार्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की।

देहरादून :-  उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर 2024 से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2024 तक कर दी है। जिससे पात्र लाभार्थी अब नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित की जाने वाली नंदा गौरा योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को 51 हजार रुपए की धनराशि उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 थी जिसे अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में 31 दिसंबर 2024 (1 माह) तक बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि उक्त तिथि तक पोर्टल में उपलब्ध सूचना के आधार पर अब तक लगभग 18032 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों/आम जन द्वारा आवेदन आमंत्रण समयावधि बढाये जाने का अनुरोध किया गया है, इस सम्बन्ध में महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की ओर से भी समयावधि बढाये जाने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं के आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर, 2024 तक विस्तारित की जाती है, इस विस्तारित तिथि में नये आवेदन दिनांक 20 दिसंबर, 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगें तथा उक्त तिथि तक प्राप्त आवेदनों में सुधार करने हेतु 21 दिसंबर, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक का समय प्रदान किया जायेगा

इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं हेतु शासनादेश में निहित प्राविधान के अनुसार आवेदन करने की समयसीमा बालिका के जन्म से 06 माह के अन्दर किये जाने की व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, कि इससे प्रदेश की उन पात्र नंदा देवी तुल्य बेटियों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बना पाई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने से आवेदन नहीं कर पा रही थी।

मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को उनकी छूटे हुई पात्र बालिकाओं के प्रमाण पत्रों को जल्द पूरा कर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top