Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल।

देहरादून/नई दिल्ली :-  दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्ती अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा का पार्टी में स्वागत किया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अवध ओझा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।

शिक्षा पर रहेगा फोकस
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा वह माध्यम है, जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा को उन्नत बनाता है। विश्व के जितने भी महान देश बने हैं, उनके विकास के पीछे शिक्षा का बड़ा योगदान रहा है।”

अवध ओझा ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता राजनीति में आकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना और इसे नए स्तर तक ले जाना है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की सफलता पर प्रकाश
अपने संबोधन में अवध ओझा ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12वीं का परिणाम 97% तक पहुंच चुका है। 2015 में जहां सरकारी स्कूलों के केवल 15 बच्चों ने IIT-JEE MAINS क्वालिफाई किया था, वहीं इस साल यह संख्या 783 हो गई है।”

उन्होंने अपने प्रसिद्ध नारे को दोहराते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीएगा, वह दहाड़ेगा।”

केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया भरोसा
अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में आना शिक्षा के क्षेत्र में और भी बड़े सुधारों की दिशा में कदम होगा। मनीष सिसोदिया ने भी उम्मीद जताई कि ओझा का अनुभव और समर्पण पार्टी के एजेंडे को मजबूती देगा।

चुनाव में बढ़ी हलचल
अवध ओझा के AAP में शामिल होने से दिल्ली की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनकी लोकप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए माना जा रहा है कि यह कदम आम आदमी पार्टी को आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण बढ़त दिला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top