Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए व लोक निर्माण विभाग, के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए व लोक निर्माण विभाग, के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग द्वारा चल रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अधिकारियों को विजय कॉलोनी, ढाकपट्टी, पुरुरकूल, जाखन, भुरांशखंडा-गढ़, मोटीधार मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, क्यारा धनोल्टी, बांडावाली इत्यादि में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्रता से किए जाने को लेकर अधिकारियों को जन हित से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत सेतु सीसीए मार्ग सहित संबंधित कार्यों तथा बरसात में क्षतिग्रस्त कार्यों का पुनर्निर्माण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों, सोलर लाईटों की स्थापना, सौंदर्यकरण तथा सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों को वन स्वीकृति, रिटेंडरिंग और शासन से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्रता से किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जे. के.त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता एमडीडीए सुनील कुमार, सहायक अभियंता शैलेंद्र रावत, एमडीडीए सहायक अभियंता पी.पी.सेमवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top