Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा निर्देश।

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा निर्देश।

विद्या समीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों का हो विधिवत संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत।

देहरादून :- सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र की समीक्षा कर केंद्र की सभी गतिविधियों के विधिवत संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) देहरादून व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डायट देहरादून के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, पुस्तकालय, शौचालय सहित विभिन्न भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डायट के प्राचार्य को प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और उनके अनुभवों की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र में उन्होंने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति का अवलोकन करने के साथ ही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने व अन्य गतिविधियों का संचालन विधिवत शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये विद्या समीक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन के लिये ठोस रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने नेटवर्क विहीन विद्यालयों की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के लिए अधिकारियों को संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नेटवर्क की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक आर के उनियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक एस बी जोशी, अपर निदेशक डॉ मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top