Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब आम्बेडकर की, मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब आम्बेडकर की, मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ीकैंट में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हुए बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। 

मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए न्याय, समानता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में उनके योगदान ने एक लोकतांत्रिक और समावेशी भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि डॉ.भीम राव अंबेडकर ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस उनके असाधारण योगदान का सम्मान करने तथा एक न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के उनके दृष्टिकोण पर विचार करने का दिन है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज उनके कार्यकाल में बाबा साहेब को जो सम्मान मिला है, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना और उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, अतुल गोयल, अनुज कौशल, मनोज क्षेत्री, ओमप्रकाश बावड़ी, भावना चौधरी, पासौ राज, अजीत सिंह, जितेन्द्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top