Breaking News
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति।
धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।
काबिना मंत्री खजानदास ने किया, मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमण।
काबिना मंत्री खजानदास ने किया, मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमण।

राजधानी की हवा में सुधार आने के बाद, सीएक्यूएम ने ग्रेप 3 व ग्रेप 4 की हटाई पाबंदियां।

राजधानी की हवा में सुधार आने के बाद, सीएक्यूएम ने ग्रेप 3 व ग्रेप 4 की हटाई पाबंदियां।

निर्माण व विध्वंस कार्य दोबारा से हो जाएंगे शुरू ,भारी वाहनों व ट्रकों को राजधानी में मिलेगा प्रवेश।

देहरादून/दिल्ली :- राजधानी की हवा में सुधार आने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) 3 व चार की पाबंदियां हटा दी हैं। ऐसे में निर्माण व विध्वंस कार्य दोबारा से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा भारी वाहनों व ट्रकों को राजधानी में प्रवेश मिलेगा। सीएक्यूएम की उप समिति ने यह निर्णय बृहस्पतिवार शाम को बैठक में लिया। सीएक्यूएम के मुताबिक, डीजल वाले चारपहिया वाहनों व उद्योगों पर भी पाबंदी हट गई है। बड़े वेल्डिंग और गैस कटिंग के काम हो सकेंगे। इसी तरह सीमेंट, प्लास्टर और अन्य कोटिंग का काम हो सकेगा।

निर्माण व विध्वंस परियोजना स्थल और औद्योगिक इकाइयां जिन्हें विभिन्न वैधानिक दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण विशेष रूप से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वे किसी भी परिस्थिति में आयोग से बिना अनुमति के संचालन शुरू नहीं कर सकेंगे। सीएक्यूएम की उप-समिति वायु गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखेगी। वहीं, पूर्वानुमान के आधार पर आगे उचित निर्णय के लिए समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेगी।

पहले चरण में 500 वर्गमीटर के बराबर या उससे अधिक के भूखंड आकार वाले निजी निर्माण व विध्वंस परियोजनाओं के काम पर रोक रहती है। यहां उन कार्यों पर रोक रहती है, जो धूल शमन उपायों की दूरस्थ निगरानी के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं। थर्मल पावर प्लांटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूर में कोयले के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है।

ड्यूल फ्यूल या सर्टिफाइड एजेंसी से रेट्रोफिटिंग करवाने वाले 62 से 800 किलोवॉट तक के जनरेटरों पर रोक नहीं रहेगी। अब तक यह छूट 125 से 800 किलोवॉट के जनरेटरों के लिए थी यानी नियमों का पालन करने वाले अधिक जेनरेटर इस बार चल सकेंगे। 19 से 62 किलोवॉट की क्षमता वाले ड्यूल फ्यूल के डीजल सेट पर रोक नहीं रहेगी। इस रेंज के जो जनरेटर डुअल फ्यूल पर नहीं होंगे और पीएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं होगा, वहां पर इमरजेंसी सर्विसेज के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। पहले इस रेंज के सभी जनरेटरों को आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top