Breaking News
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की खस्ताहाल हो चुकी, ‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा, व्यवस्था के विरोध में स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री, का पुतला दहन किया।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की खस्ताहाल हो चुकी, ‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा, व्यवस्था के विरोध में स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री, का पुतला दहन किया।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था के विरोध में तहसील चौक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

लाल चंद शर्मा ने पुतला दहन करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी हैं। वहीं शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की कमी के कारण बदहाल हो चुकी है। राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में आम आदमी को उपचार नहीं मिल पा रहा है, तथा शिक्षकों की कमी के कारण राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को मजबूर होकर महंगे निजी चिकित्सलयों की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी पहले से ही आरोप लगाती आई है, कि राज्य की स्वास्थ्य सेवायें चौपट हो चुकी हैं। राज्य के चिकित्सालयों में न तो चिकित्सक हैं और न ही चिकित्सा कर्मी व दवाई ऐसे में आम जनता का क्या होगा।

लाल चंद शर्मा ने कहा कि राज्य में पूरी तरह से ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के चलते तथा खस्ताहाल, चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी की वजह से मात्र शक्ति को सड़कों पर तथा शौचालयों में प्रसव करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे है। राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दे रही है जिससे उसका निकम्मापन उजागर हो गया है।

पूर्व विधायक राज कुमार ने प्रदेश की बिगडती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को आढे हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर बडे-बडे दावे करने वाली भाजपा सरकार के मुखिया को अपना उपचार कराने दिल्ली जाना पड था। राज्य के बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर तंज कसते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स में मशीनों की खरीद एवं नियुक्तियों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। विश्व स्तरीय चिकित्सा का दावा करने वाले ऋषिकेश एम्स में मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कहा कि यही हाल राज्य की शिक्षा व्यवस्था का भी है। राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों का भारी टोटा बना हुआ है सरकारी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं उन पर विभागीय मंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है। अपनी सरकार की कमजोरियों के कारण राज्य के महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव तक कराने में राज्य का शिक्षा मंत्रालय असमर्थ है।

इस दौरान पार्षद संगीत गुप्ता, पार्षद मीना बिष्ट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, महेंद्र रावत, अमित भंडारी, अनूप कपूर, दानिश, शिव कुमार, सुरेश पारचा, राजेश पंवार, सुनील बांगा, निखिल कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, जाकिर खान फुरकान अली अजीत सिंह आमिर खान छोटू भाई राहुल कुमार राजेंद्र सिंह नेगी चमन लाल नौशाद अली प्रेम सिंह साजिद अली फहीम अहमद रजत कुमार नाईम अहमद, आशु रतूड़ी, राहुल सोनकर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top