Breaking News
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,ने टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का किया उद्धाटन ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,ने टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का किया उद्धाटन ।

देहरादून:- वीरवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ सालावाला स्थित दून वन काम्प्लेक्स में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा 10 वर्षो में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां अन्य पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पाएं हैं ,वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा पिछले चुनाव में 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत दिलाई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस बार 31 हजार से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा जहां 400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है, यह उत्साह कार्यकताओं में साफ दिख रहा है। मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निरंजन डोभाल, महानगर मंत्री सुरेन्द्र राणा, हेमंत जुयाल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top