Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान अक्षम्य, बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान नही होगा बर्दाश्त, लाल चंद शर्मा।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान अक्षम्य, बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान नही होगा बर्दाश्त, लाल चंद शर्मा।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार और संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संसद में अपमान, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए बयान के माध्यम से, न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह बीजेपी और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर करता है। यह बयान केवल एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि एक ऐसी विचारधारा का परिचायक है, जो हमेशा से दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के खिलाफ रही है।   लाल चंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने हमेशा बाबासाहेब और उनके बनाए संविधान पर प्रहार किया है। इनकी नीतियों और विचारधारा में दलित समाज के लिए न तो कोई सम्मान है और न ही उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता। अमित शाह का यह बयान बताता है कि संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कितनी कमजोर और खोखली है। उन्होंने कहा कि  “बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान केवल दलित समाज का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य को कभी सहन नहीं करेगी। बीजेपी का यह कृत्य उनकी तानाशाही और विभाजनकारी राजनीति का प्रमाण है।

लाल चंद शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि यह घटना स्पष्ट करती है कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा समावेशी भारत के खिलाफ है।

लालचंद शर्मा  कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी दलित समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए हर मंच पर लड़ाई लड़ेगी। “हम बीजेपी और आरएसएस की इस दलित-विरोधी मानसिकता को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान और उसके निर्माता बाबासाहेब के सम्मान की रक्षा करें। शर्मा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी देश के सभी सामाजिक संगठनों और न्यायप्रिय नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अपमान के खिलाफ आवाज उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी संविधान के मूल्यों के साथ खिलवाड़ न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top