Breaking News
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर, उत्तराखंड ने रचा इतिहास, खेल मंत्री रेखा आर्या।
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर, उत्तराखंड ने रचा इतिहास, खेल मंत्री रेखा आर्या।
डीएम आशीष चौहान ने जारी की अपील, 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम।
डीएम आशीष चौहान ने जारी की अपील, 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को, ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को, ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात।
विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है सरकार, करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, सतपाल महाराज।
विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है सरकार, करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, सतपाल महाराज।
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाया लाभ।
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाया लाभ।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ, जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ, जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
Dhami Ke 5 Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर।
Dhami Ke 5 Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।

देवभूमि को प्रकाशित करने निकली “तेजस्विनी, 38 में राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना की गयी।

देवभूमि को प्रकाशित करने निकली “तेजस्विनी, 38 में राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना की गयी।

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर किया रवाना।

देहरादून/हल्द्वानी :-  38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई। तेजस्विनी को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 

गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज से राष्ट्रीय खेलों के औपचारिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वह शिखर तक पहुंच सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टाप 5 में आना है । उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा कर सके तो आप आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बन जाएंगे, आपकी देखादेखी प्रदेश में हजारों खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी । खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल को कैरियर बनाने के लिए युवाओं के खातिर सारे रास्ते खोल दिए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में बचपन से उनकी मदद कर रही है बल्कि पदक जीतने पर अब उनका करियर बनाने की गारंटी भी सरकार की है । अगले 33 दिन खेल मशाल तेजस्विनी 3823 किलोमीटर का सफर करते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी और खेल उद्घाटन की पूर्व संध्या पर देहरादून पहुंचेगी । इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

*खिलाड़ियों का तीर्थ बनेगा गौलापार*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार को खेल विश्वविद्यालय के रूप में बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है,और अब गौलापार खिलाड़ियों का नया तीर्थ बनकर उभरेगा। खेल विश्वविद्यालय में सिर्फ खिलाड़ियों का हुनर तराशनेमें मदद करेगा बल्कि उनके करियर को भी संवारेगा।

*मौली और खेल मंत्री के साथ ली सेल्फी* 

कार्यक्रम से पहले खेल मंत्री रेखा आर्या काम्प्लेक्स में मौजूद खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच पहुंची। खेल मंत्री उपरी मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में एक-एक पंक्ति में जाकर खिलाड़ी से मिली और उनसे हाथ मिलाया। बच्चों और खिलाड़ियों ने खेल शुभंकर मौली और खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ जमकर सेल्फियां ली।

*खुद राफ्टिंग कर लिया सुविधाओं का जायजा*

इससे पहले गुरुवार सुबह खेल मंत्री रेखा आर्या टनकपुर में मां पूर्णागिरि चरण मंदिर के पास उस जगह पहुंची जहां से राफ्टिंग इवेंट की शुरुआत होनी है । उन्होंने खुद राफ्टिंग करके वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। खेल मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन करके उस स्थान पर पहुंचने वाले रास्ते की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश भी दिए । इसके अलावा खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को चकरपुर में मलखंब इवेंट के आयोजन स्थल पहुंच कर भी खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top