Breaking News
उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी, डाॅ. धन सिंह रावत।
उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी, डाॅ. धन सिंह रावत।
श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश।
श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की, राजनैतिक दलों के साथ बैठक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की, राजनैतिक दलों के साथ बैठक।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभाकामना।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभाकामना।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गठन के 25वें वर्ष को हम देवभूमि रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड द्वारा अब तक की विकास यात्रा मैं कई नए आयाम स्थापित किए हैं राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा रही थी इस भावना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए पारदर्शिता जन सहभागिता एवं नई कार्य संस्कृति के साथ विकास की नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है। राज्य के समग्र विकास के प्रयासों के साथ प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, त्वरित आर्थिक विकास के प्रेरक सेक्टरों की पहचान कर पर्यटन, खेती, बाग़वानी, पशुपालन जैसे सम्भावनाशील क्षेत्रों में अभिनव और दूरगामी प्रयासों से देश में अपनी अलग पहचान बनाने में राज्य को सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति को बेहतर वित्तीय प्रबंधन व स्थान विशेष की विशिष्टता की पहचान के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुनियोजित एवं त्वरित विकास की दशा व दिशा तय करने में भी हम न सिर्फ कामयाब रहे हैं बल्कि कई क्षेत्रों में राज्य हित से जुड़े कार्यक्रमों को लागू करने में उम्मीद से बढ़कर सफलता भी मिली है। विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास की दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों को नीति आयोग द्वारा सराहा गया है, इसका परिणाम रहा है कि राज्य को सतत विकास सूचकांक में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top