Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

अब राशन के साथ मिलेगा खाद्य तेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, रेखा आर्या ने प्रस्ताव को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश।

अब राशन के साथ मिलेगा खाद्य तेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, रेखा आर्या ने प्रस्ताव को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश।

सभी जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ विभाग की योजनाओं की समीक्षा की , मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून :- जल्द ही आपको राशन के साथ खाद्य तेल के रूप में सरसों का तेल भी मिलने जा रहा है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने मंगलवार को सभी जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। 

विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में हुई बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि धान खरीद के मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश का आंकड़ा संतोषजनक रहा है, और अधिकारियों को अगले वित्तीय वर्ष में इसे और अधिक बढ़ने के लिए कहा गया है। बैठक में राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को तेजी से स्वीकृत कराने के निर्देश भी मंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत आवश्यक और प्रभावी बदलाव है और इस पर तेजी से काम करें।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन डीलरों का लाभांश और परिवहन भाड़ा भुगतान दिसंबर 2024 तक करने के निर्देश दिए गए हैं, इसमें से कुछ भुगतान अगले दो-तीन दिन में हो जाएगा। सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने जनपद में खाद्यान्न वितरण के लिए यूसी एक ही बार में पूरा सही व सटीक आकलन करके भेजें क्योंकि इसमें एक ही बार केंद्र से पैसा स्वीकृत होगा और अगर किसी जनपद से कम बजट की मांग की गई तो बाद में उसे संशोधित करना संभव नहीं होगा। 

बैठक में विभागीय मंत्री ने अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले एलपीजी गैस रिफिलिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नमक योजना के बारे में जनता का रिस्पांस किस तरह का है इसकी जानकारी भी मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से ली।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव रूचि मोहन रयाल, आयुक्त हरिचंद सेमवाल, अपर आयुक्त पी एस पांगती, RFC गढ़वाल बंशी राणा, सी.एम.घिल्डियाल सहित वर्चुअली सभी जनपदो के जिलापूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top