Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और इसके अवैध व्यापार में लगे हुए पेशेवर अपराधियों पर सक्ति से नकेल कसी जा रही है। एंटी नार्कोटिंग टास्क फोर्स के माध्यम से प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। एन.डी.पी.एस. (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक पदार्थ, अधिनियम) के अंतर्गत नशे में संलग्न अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे की जद में आए हुए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जनपद में पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की गई है। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

नशे के विरुद्ध जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों को भी साथ लेते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। दुरुस्त क्षेत्रों तक जन- जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। कारागारों और विद्यालयों में काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विगत वर्ष में 2183 जागरूकता रैली, 1050 गोष्ठियां, 75 नुक्कड़ नाटक और 10 मैराथन इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। सरकार, विभागों और विभिन्न संस्थाओं के संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के प्रयासों और समन्वय से नशामुक्ति के विरुद्ध वर्तमान समय में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top