Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

राष्ट्रीय खेलों के दौरान, उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी।

राष्ट्रीय खेलों के दौरान, उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी।

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी।

पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित।

देहरादून :- ‘चक दे इंडिया फेम’ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।

मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हाॅकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।

खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएं
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top