Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

SGRRU स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी, के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

SGRRU स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी, के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ  योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, प्रो वाइस चांसलर डाॅ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। 

चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग और आर्टिस्टिक सिंगल महिला व पुरूष वर्ग के लिये एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया। जिसमें देहरादून जिले के अनुराग सैनी का चयन आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग के लिये हुआ है। महिला वर्ग में शुभांशी अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये दोंनो ही प्रतिभागी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के विद्यार्थी हैं। इस अवसर पर यौगिक साइंस स्कूल के संकायाध्यक्ष प्रो. डाॅ कंचन जोशी ने चयनित छात्र अनुराग सैनी को बधाई दी। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से भी अनुराग सैनी को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top