Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

सीएम धामी ने प्रदेश में निजी बसों में, सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा, का लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश।

सीएम धामी ने प्रदेश में निजी बसों में, सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा, का लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश।

वाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि, मुख्यमंत्री।

देहरादून :- मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से भी पांच लाख रुपए की दुर्घटना प्रतिकर राशि दी जाती है।

अब निजी बस ऑपरेटर की सवारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे दुर्घटनाओं के दौरान निजी बसों के यात्रियों के परिजनों को कुल दस लाख रुपए की राहत राशि मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि का कष्ट सभी परिवारों के लिए असहनीय होता है। ऐसे में राहत राशि में किसी प्रकार की असमानता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा नियमावली को शीघ्र अगली कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही, सड़कों पर इन्फोर्समेंट बढ़ाने, बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने, ड्राइवरों का ड्राइविंग टेस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा शेष क्रैश बैरियर लगाने की प्रक्रिया तेज की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को इस दिशा में समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top