Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस आई तो शुरू होगा भ्रष्टाचार का खेला।

सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस आई तो शुरू होगा भ्रष्टाचार का खेला।

टनकपुर में भाजपा जीती तो विकास की गारंटी मेरी- सीएम धामी।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर व चंपावत में कांग्रेस पर किये प्रहार।

देहरादून/टनकपुर,चंपावत :- मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टनकपुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता इस जुगत में लगे हुए हैं कि कैसे भी करके निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों को आपस में बांटने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करती है वहीं कांग्रेस अपने चहेते वोट बैंक को खुश करने के लिए अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने तक को ठुकरा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 और तीन तलाक को समाप्त करने का काम किया। वहीं कांग्रेस धारा 370 को फिर से लागू करने वालों की सोच रखने वालों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की गारंटी है। हमारी सरकार टनकपुर में करोड़ों की लागत से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। पूर्णागिरी मंदिर के लिए रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। शारदा कॉरिडोर के निर्माण पर भी हमारी सरकार कार्य कर रही है। इस कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन का विस्तार होगा। 56 करोड़ की लागत से आईएसबीटी का निर्माण किया जा रहा है।

जिसके बाद टनकपुर अंतर्राष्ट्रीय सीमा का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इसके साथ ही टनकपुर में करोड़ों की लागत से आयुष अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। ये सभी कार्य टनकपुर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन कार्यों को शुरू करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए टनकपुर निकाय क्षेत्र में फिर से कमल खिलाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, चुनाव प्रभारी क्षेत्रपाल मौर्य, पूरण मेहरा, शिवराज कठैत, श्रीलाल रोहताश अग्रवाल, नारायण दत्त जोशी, हेमा जोशी, दीप चंद पाठक, धर्मपाल आर्य, हर्षवर्धन रावत, दीप चंद रजवार, विनोद वर्मा, विद्या, सुरेश वाल्मीकी, शंकरलाल प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top