Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को, हाशिए पर डाला, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को, हाशिए पर डाला, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

अल्मोड़ा में बात चली हर घर, 23 जनवरी लागलि कमल फूल पर मुहर।

देहरादून/अल्मोड़ा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा मे भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने मेयर पद पर अजय वर्मा एवं अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि हमारी सरकार सदैव अल्मोड़ा के विकास को प्रतिबद्ध रही है इसी वजह से अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया गया है। कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा में भाजपा का बोर्ड बनने पर इस क्षेत्र में नवाचार होंगे साथ ही इस सांस्कृतिक शहर का विकास होगा। यहां पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहे हैं जबकि, अन्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए अल्मोड़ा का चुनाव महज एक व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली पार्टी है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के लिए पिथौरागढ़ और पंतनगर से सीधे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदीप, रविंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top