Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज, के बीच एमओयू साइन।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज, के बीच एमओयू साइन।

मानविकी और योग सहित विभिन्न कोर्सों में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग।

गढ़वाली भाषा के विस्तार एवं बढ़ावा देने को भी करेंगे साझा प्रयास।

देहरादून :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं डीएवी(पीजी) कॉलेज देहरादून के बीच मंगलवार को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में साझा प्रयास करने को लेकर एक मेमोरेंडम साइन हुआ। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में आयोजित एमओयू सेरेमनी में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एक दूसरे का यहयोग करने और मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सहमति जताई।  

दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मानविकी सहित योग और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ानें में एक दूसरे का साथ देंगे। गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स एक्सचेंज सहति अन्य गतिविधियों में भी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थानों के अधिकारी इस बात पर सहमत हुए कि पहले चरण में मानविकी के विषयों को लेकर शोध एवं अन्य शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर साझा काम करेंगे। इस मैके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने कहा कि हम छात्रों के विकास के लिर हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही हमें इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम ज्लदी ही इस शुरुआत को और विस्तार देंगे। इससे दोनों संस्थानों को फायदा होगा। डीएवी (पीजी) कॉलेज की ओर से एमओयू के कन्वीनर प्रो.(डॉ.) हरबीर सिंह रंधावा ने सुझाव दिया कि दोनों संस्थानों को एक साझी कमेटी बनानी चाहिए जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने ज्वाइंट प्रोजेक्ट करने पर जोर दिया। इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो.(डॉ.) गीता रावत, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील किस्टवाल, सहायक प्रोफेसर मनोज जगूड़ी, मौजूद रहे। जबकि डीएवी (पीजी) कॉलेज की ओर से आईक्यूएसी डायरेक्टर ओनीमा शर्मा, कन्वीनर यूजीसी कमेटी प्रो.(डॉ) प्रशांत सिंह एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) रंजना रावत मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top