Breaking News
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने, डीजीपी से की मुलाक़ात, फिल्म विकास परिषद गतिविधियों से अवगत कराया।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने, डीजीपी से की मुलाक़ात, फिल्म विकास परिषद गतिविधियों से अवगत कराया।

देहरादून :- उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया।

डॉ. उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक सेठ को नई फिल्म नीति 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने में पुलिस विभाग की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिल्म शूटिंग अनुमति के लिये प्रत्येक जनपद में पुलिस विभाग द्वारा एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है, जिससे अनुमति प्रक्रिया में सुगमता आ रही है। देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के शांत वातावरण एवं अच्छी कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर फिल्मों के निर्माण के लिये यहां आते हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा फिल्म निर्माताओं को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिये हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस विभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों, जनपदीय नोडल अधिकारियों एवं फिल्म विकास परिषद की एक संयुक्त बैठक कर शूटिंग अनुमति प्रक्रिया में पुलिस विभाग से जुड़े सभी पक्षों पर विस्तृत विचार विमर्श भी किया जायेगा। सेठ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस राज्य को एक आदर्श फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बनाने के लिये हर प्रकार से सहयोग करेगी।

इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय द्वारा पुलिस महानिदेशक को उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद का स्मृति चिन्ह एवं नई फिल्म नीति की पुस्तिका भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top