Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

भारत और इंग्लैंड के बीच, टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज।

भारत और इंग्लैंड के बीच, टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज।

नई दिल्ली :- भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से मात दी। अब 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में को जीतकर भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव जीत के अंतर को 2 गुना करना चाहेंगे। दूसरी ओर मेहमान इंग्‍लैंड की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी।

पहले टी20 में मोहम्‍मद शमी को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में खेला था। इसके बाद उनकी इंजरी हुई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी को भारतीय टीम में जगह दी गई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अपने होम ग्राउंड कोलकाता में शमी को मौका मिलेगा। हालांकि, पहले टी20 में भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के हाथों में रही।

अभिषेक-सैमसन पर रहेगी अच्छी शुरुआत की जिम्मेदारी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, तथा यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। सैमसन चेन्नई में पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे। अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी को अगर अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत रखना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे। असल में सूर्यकुमार पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद 11 पारियों में केवल दो अर्धशतक लगा पाए हैं।

इंग्लैंड ने किया एक बदलाव
जहां तक इंग्लैंड की बात है, उसकी टीम पहले मैच में हार के बाद वापसी के लिए बेताब होगी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। उसने गस एटकिंसन की जगह ब्राइडन कार्से को एकादश में शामिल किया है। चेन्नई की परिस्थितियों को देखकर लग रहा था कि इंग्लैंड युवा स्पिनर रेहान अहमद को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे। जहां तक उसके तेज गेंदबाजों का सवाल है तो पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के सामने जोफ्रा आर्चर को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज नहीं चल पाया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top