Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

टिहरी झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में, खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

टिहरी झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में, खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में करायी जाएंगी संपन्न।

देहरादून/टिहरी :- उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतर अवसर माना जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर जोरों- शोरों से कार्य किया जा रहा है। सभी कार्य लगभग पूरे हो चुके है। बता दें कि इस बार टिहरी बांध की झील को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में संपन्न होंगी। जिनमें देशभर के 16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टिहरी झील में कोटीकॉलोनी में पहले चरण में 3 से 5 फरवरी तक रोइंग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 80 महिला और 80 पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का टिहरी पहुंचने का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में 11 से 13 फरवरी तक कयाकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें 120 महिला और 120 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ी 9 फरवरी से टिहरी पहुंचना शुरू करेंगे।

उत्तराखंड के 48 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन आईटीबीपी, बीईजी रुड़की से किया गया है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

होटल बुक, जुटा रहे व्यवस्था
देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में होटल बुक किए गए हैं। यहां से खिलाड़ी बसों से प्रतिदिन कोटीकॉलोनी आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। कोटीकॉलोनी में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहां खिलाड़ियों के लिए चेकिंग रूम, पानी, शौचालय तैयार किए जा रहे है। बोट हाउस और दर्शकों के लिए दीर्घा बनाई जा रही है। झील तक पहुंचाने के लिए नई अप्रोच रोड बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग के लिए रंग-बिरंगी बोट्स कोटीकॉलोनी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

क्या है रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग

रोइंग: नाव को चप्पुओं की मदद से चलाने की प्रतियोगिता है। इसमें टीम के सामंजस्य और ताकत का परीक्षण होता है।
कयाकिंग : छोटी और हल्की नाव में खेले जाने वाला खेल है। जिसमें खिलाड़ी बैठकर पैडल का उपयोग करते हैं।
कैनोइंग : खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक तरफा पैडल का उपयोग करते हैं।

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे पास बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में मेडल जीते हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे। -राजीव कुमार, कोच रोइंग, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top