Breaking News
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।

चैंपियन की जेल से अपील पर गुर्जर महापंचायत स्थगित, राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत स्थगित करने का लिया निर्णय।

चैंपियन की जेल से अपील पर गुर्जर महापंचायत स्थगित, राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत स्थगित करने का लिया निर्णय।

देहरादून/हरिद्वार :- खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल से जारी अपील के बाद गुर्जर महापंचायत स्थगित कर दी गयी। यह महा पंचायत 29 जनवरी को रुड़की में आहूत की गई थी। जेल से भेजे गए पत्र में चैंपियन ने राष्ट्रीय खेलों के महत्व को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। जेल से भेजे गए उनके पत्र के बाद समाज के लोगों ने अभी महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

महापंचायत स्थगित होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को प्रशासन से जुड़े लोग चैंपियन के समर्थकों व गुर्जर समाज को मनाने की कोशिश करते रहे। उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह ने चैंपियन के जेल से लिखे पत्र को गुर्जर समाज व समर्थकों के बीच पढ़कर सुनाया। पत्र में चैंपियन ने अपने किये पर कोई पछतावा नहीं किया।

रानी देवयानी ने पत्र का जिक्र करते हुए कहा, की उनके पति कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को ध्यान में रखते हुए महापंचायत को टालने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे हैं, और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

रानी देवयानी ने बताया कि उनके बेटे कुँवर दिव्य प्रताप सिंह का राष्ट्रीय शूटिंग टीम में चयन हुआ है। उन्होंने गुर्जर समाज से अपील की कि सभी लोग दिव्य प्रताप को आशीर्वाद दें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें। चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी। इससे पहले उमेश ने चैंपियन के आवास पर धावा बोला था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। साथ ही पिस्टल लेकर दौड़ रहे विधायक उमेश कुमार का भी वीडियो वॉयरल हुआ।

बाद में दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और उमेश कुमार को जमानत दे दी। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के जेल जाने के बाद प्रदेश व अन्य राज्यों के गुर्जर समाज ने रुड़की का रुख किया। नाराज समाज ने 29 जनवरी को रुड़की में महापंचायत का ऐलान किया था। लेकिन चैंपियन के पत्र के बाद महापंचायत स्थगित कर दी। उनके समर्थन में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top