Breaking News
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

देहरादून/उत्तरकाशी :- जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों एवं मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन एवं स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top