Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।

उत्तराखंड के समसामयिक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा।

देहरादून :- उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के समसामयिक विषयों, उच्च शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब की परंपराओं के अनुरूप उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। भेंट के दौरान श्री महाराज जी ने डॉ. धन सिंह रावत को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बातचीत के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के विभिन्न संस्थानों द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मेडिकल शिक्षा, कृषि, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही स्कूली शिक्षा तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रदान की जा रही उच्च शिक्षा की विस्तृत जानकारी साझा की।

उल्लेखनीय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विश्वास जताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा एवं मानवता की सेवा के साथ जनकल्याण के कार्यों में इसी तरह उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top