Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, की छात्रा अवंतिका का राष्ट्रीय नेटबाॅल में चयन।

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, की छात्रा अवंतिका का राष्ट्रीय नेटबाॅल में चयन।

देहरादून :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रोशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। 

वर्तमान में अवंतिका एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोनाॅमी की पढ़ाई कर रही हैं। अवंतिका की माता सरकारी स्कूल से अध्यापिका रिटायर हैं, पिता भी अध्यापक हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी अवंतिका का खेलों के प्रति विशेष रूझान है। स्कूली शिक्षा के दौरान भी अवंतिका खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी करती रही हैं। अवंतिका ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी क्षमता व योग्यता पर भरोसा रखना चाहिए। नियमित अभ्यास करना चाहिए आप अवश्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनका सपना है कि वह एशियन गेम्स टीम का हिस्सा बने और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top