Breaking News
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।

कांग्रेस की मजबूती को लेकर गोविंदगढ़ में हुई बैठक, कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल, लालचंदशर्मा। 

कांग्रेस की मजबूती को लेकर गोविंदगढ़ में हुई बैठक, कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल, लालचंदशर्मा। 

देहरादून :-  कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों में आस्था जताते हुए अनेक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

गोविंदगढ़ क्षेत्र में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का आयोजन पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के निवास स्थान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान इंद्रेश सुनेजा पुत्र स्वर्गीय अशोक सुनेजा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उनके साथ ही ललित आहूजा, दीपक शर्मा, हर्षित, शराफत अली, फिरोज मलिक सहित कई अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और यही कारण है कि आज हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ना चाहता है।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलों की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा जमीनी स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और फरेब की राजनीति से जनता का मोहभंग हो चुका है, इसलिए लोग अब कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। साथ ही कहा कि निकाय चुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। जनता कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे कांग्रेस संगठन और मजबूत हो रहा है।

इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जमीनी स्तर पर काम किया। उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूती देने के लिए वह तन-मन-धन से पार्टी के लिए कार्य करेंगें और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगें। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो, कांग्रेस जोड़ो के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बैठक में चरणजीत कौशल, अमृता कौशल, गुरचरण कौशल, पवन कुमार, मोहित मेहता मोनी, अरूण शर्मा, लखविन्दर सिंह, मंजीत अरोड़ा, हरजीत जस्सल, वेद गुप्ता सुनील गुप्ता, धीर सिंह चटवाल, सरदार त्रिलोचन सिंह जस्सल, सरदार लखा सिंह, पवन चौहान, भोजपाल सिंह, मंजीत अरोरा, रफीक खान, श्रीमती मधुबाला, श्रीमती फरहाना, श्रीमती अरुणा लम्बा, श्रीमती सरिता रावत,श्रीमती प्रीति रावत, श्रीमती रिंकू देवी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top