Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान।

पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क स्लोगन में ऋतिका नेगी अव्वल।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (जनवरी) के अवसर पर पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम रहे, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋतिका नेगी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अमित मैत्रेय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो महिलाओं में होने वाला चैथा सबसे खतरनाक कैंसर है। 

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डाॅ यामिनी कंसल, गाइनी कैंसर विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कहा कि सर्वाकल कैंसर की वजह से होने वाली महिला मौतों का आंकड़ा चैंकाने वाला है। जागरूकता एवम् समय पर उपचार बीमारी के रिस्क फैक्टर को कम करने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने 9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए। 25 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग की महिलाओं को पैप्समेयर और एचपीवी डीएनए की जाॅच करवानी चाहिए। ऐसा करने से सर्वाइकल कैंसर का बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवम् स्लोगन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता की अलख जगाई।

प्रतियोगिता में डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अंजलि चैधरी, डाॅ आरती शर्मा, डाॅ रोबिना मक्कड, डाॅ मेघा लूथरा, ने निर्णायक जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवेन्द्र रावत, अमित शर्मा, हरिशंकर शर्मा, सिमरन अग्रवाल, भूपेन्द्र रतूड़ी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top