Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, आगामी बजट सत्र देहरादून में कराने का किया आग्रह, डिजिटलाइज्ड को बताया वजह।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, आगामी बजट सत्र देहरादून में कराने का किया आग्रह, डिजिटलाइज्ड को बताया वजह।

देहरादून :- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि आगामी माह मे होने वाले बजट सत्र पेपरलेस होगा। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन डिजिटलाइज्ड नहीं हो पाया है, इसलिए सत्र देहरादून मे ही आयोजित हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि देहरादून विधानसभा सदन में ई-नेवा प्रणाली का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे यह डिजिटल प्रक्रिया के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। वहीं, गैरसैण विधानसभा में ई-नेवा प्रणाली का कार्य प्रगति पर है। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि आगामी बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आयोजित किया जाए ताकि सत्र की कार्यवाही ई-नेवा के माध्यम से सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि पेपरलेस सत्र न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे विधानसभा की कार्यवाही अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी। ई-नेवा के माध्यम से विधायकों को डिजिटल रूप से सभी दस्तावेज और सत्र से संबंधित जानकारी सुलभ होगी, जिससे विधानसभा कार्यवाही अधिक दक्षता से संपन्न हो सकेगी।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड विधानसभा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top