Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

राजनेताओं की लड़ाई में जिला पुलिस सख्त, कर रही कड़ी कार्रवाई।

राजनेताओं की लड़ाई में जिला पुलिस सख्त, कर रही कड़ी कार्रवाई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, समर्थकों पर भी नजर।

एसएसपी ने कहा, शांत फिजा को बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं।

पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है पुलिस।

देहरादून :- हरिद्वार जिले में दो माननीयों की लड़ाई में राज्य पुलिस प्रशासन कड़े एक्शन मोड में है। जिले के एसएसपी ने दो टूक कहा है कि राज्य की शांत फिजा में जहर घोलने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो। विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में पल पल के घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के बीच छिड़ा विवाद थमने को नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग और हंगामे के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है। जबकि विधायक उमेश शर्मा को भी चैंपियन के रंगमहल पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। यही नहीं दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला पुलिस इस मामले में शुरू से ही गम्भीर है। दोनों पक्षों को कहीं भी राहत नहीं दी गई है। उनके खिलाफ विधिसम्मत हर संभव कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस ने दोहराया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती है।

पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा सहित उनके सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। विधायक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top