Breaking News
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।

राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और कार्यकारी आदेशों, का लोगों ने शुरू किया विरोध।

राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और कार्यकारी आदेशों, का लोगों ने शुरू किया विरोध।

लोगों ने अप्रवासियों को बाहर करने, ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को समाप्त करने के फैसले का किया विरोध।

एलन मस्क और प्रोजेक्ट 2025 के विरोध में लहराए बैनर। 

वॉशिंगटन :- अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों और कार्यकारी आदेशों का विरोध शुरू हो गया है। अमेरिकी राज्य फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया, मिनेसोटा, मिशिगन, टेक्सास, विस्कॉन्सिन, इंडियाना की राजधानियों में लोग सड़क पर उतरे। लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अरबपति एलन मस्क और प्रोजेक्ट 2025 के विरोध में बैनर लहराए। लोगों ने राष्ट्रपति ट्रंप के अप्रवासियों को बाहर करने, ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को समाप्त करने और गाजा पट्टी से फलस्तीनियों को हटाने के फैसले का विरोध किया।

ओहायो में स्टेट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन में मार्गरेट विल्मेथ ने कहा कि मैं पिछले दो सप्ताह से लोकतंत्र में किए जा रहे बदलावों को देख हैरान हूं। मैं इसका विरोध कर रही हूं। मिशिगन के लांसिंग में राज्य कैपिटल के बाहर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे ट्रेजरी विभाग के डाटा तक एलन मस्क की पहुंच को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम इसको नहीं रोकते हैं और कांग्रेस से कुछ करने को नहीं कहते हैं तो यह लोकतंत्र पर हमला होगा। प्रदर्शनकारियों ने मस्क को ट्रंप की कठपुतली की तरह दिखाते हुए पोस्टर लहराए।

कई राज्यों में एलन मस्क और सरकारी दक्षता विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। मिसौरी के जेफरसन सिटी में प्रदर्शनकारियों ने स्टेट कैपिटल की सीढ़ियों पर लिखा कि DOGE वैध नहीं है। एलन के पास हमारी सामाजिक सुरक्षा जानकारी क्यों है? प्रदर्शनकारियों ने टेक्सास के ऑस्टिन शहर में मार्च निकाला।  अटलांटा के सेंटेनियल ओलंपिक पार्क से जॉर्जिया के स्टेट कैपिटल तक मार्च किया गया। डेनवर में विरोध प्रदर्शन के दौरान आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंटों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। फीनिक्स में प्रदर्शनकारियों ने एलन को निर्वासित करो और कोई नफरत नहीं, कोई डर नहीं, अप्रवासियों का यहां स्वागत है के नारे लगाए।

मिनेसोटा के सेंट पॉल में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आयोवा के डेस मोइनेस स्थित कैपिटल में प्रदर्शनकारी घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने रोटुंडा में लगे स्पीकर पर लगभग 15 मिनट तक चिल्लाया। इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें बाहर धकेल दिया। हथकड़ी में बंधे चार प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।

अलबामा में एलजीबीटीक्यू लोगों को निशाना बनाने वाली कार्रवाइयों का विरोध करने के लिए लोग स्टेटहाउस के बाहर एकत्र हुए। यूनिटेरियन यूनिवर्सलिस्ट मंत्री रेव. जूली कॉनराडी ने कहा कि राष्ट्रपति को लगता है कि उनके पास बहुत शक्ति है। उनके पास आपका लिंग निर्धारित करने की शक्ति नहीं है। उनके पास आपकी पहचान को परिभाषित करने की शक्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top