Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल।

महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल।

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव।

बैठक में तैयारियों की रुपरेखा पर हुआ मंथन।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों के साथ ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रुपरेखा, उसके प्रबंधन और व्यस्थाओं को लेकर पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में योग, ध्यान, स्वास्थ्य, और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य भी प्रतिभाग करेंगे इसलिए पहले से व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के इस आयोजन में योग ध्यान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य और प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इस आयोजन से हमें कई प्रमुख यौगिक क्रियाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पूज्य संतों एवं योग गुरुओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों और योग गुरुओं को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाये। इस अवसर पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, एसीईओ अभिषेक रोहेला, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी सतीश बहुगुणा सहित अनेक पर्यटन अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top