Breaking News
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया, कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया, कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश।

देहरादून/मसूरी :- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी में 67 किलोमीटर लंबी सिविल लाइन परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसके अंतर्गत कैमल बैक रोड के एक 100 मीटर हिस्से में हार्ड रॉक के कारण कार्य में बाधा आई थी, जिससे निर्माण में देरी हुई। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है और कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मसूरी के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि कैमल बैक रोड मसूरी की मुख्य सड़कों में से एक है और इसका निर्माण कार्य पूरा होने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य मसूरी को और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनाना है।उन्होंने अधिकारियों निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, जल संस्थान के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top