Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

शानदार समापन के लिए सज गया गौलापार।

शानदार समापन के लिए सज गया गौलापार।

आयोजन से ठीक 24 घंटे पहले मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने परखी व्यवस्थाएं।

लगभग 15000 लोगों के बैठने के किए गए हैं इंतजाम।

देहरादून/हल्द्वानी :- 38वें नेशनल गेम्स के शानदार समापन के लिए गोलापुर स्टेडियम सज कर पूरी तरह तैयार है समापन समारोह शुरू होने से ठीक 24 घंटे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। समापन समारोह में करीब 15000 लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे सभी मेहमानों ने माना है कि यह अब तक के सबसे भव्य राष्ट्रीय खेल हुए हैं, इसलिए हम खेलों का समापन भी शानदार तरीके से करने जा रहे हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इन खेलों में अपने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, जिससे समापन समारोह की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हमारे प्रदेश के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा समापन समारोह में उन सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने इवेंट्स में पिछले नेशनल रिकॉर्ड तोड़े हैं। खेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के परंपरागत योगासन का समापन समारोह में विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मैं फेंसिंग के पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

सुखविंदर और श्वेता बढ़ाएंगे शान

समापन समारोह में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा की परफॉर्मेंस भी होगी। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले दिगारी ग्रुप और श्वेता की परफॉर्मेंस रहेगी। इसके बाद औपचारिक आयोजन करीब सवा घंटे तक चलेगा। अंत में बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर जलवा बिखेरेंगे।

शूटिंग के विजेताओं को खेल मंत्री ने पहनाए पदक

रुद्रपुर की 46 वी वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में मिक्स डबल स्किट इवेंट के विजेताओं को बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बहुत कम समय में तैयार की गई शूटिंग रेंज को भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रशंसा मिलना अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर आने वाले समय में शूटरों की नर्सरी बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top