Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी, उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र की कार्यवाही।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी, उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र की कार्यवाही।

देहरादून  :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बुधवार को अपने शिक्षकों के साथ उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे। यह छात्र-छात्राओं के लिए पहला मौका था जब उन्होंने सीधे विभानसभा की कर्यवाही को अपनी आंखों से देखा और समझा। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। यह अनुभव छात्र-छात्राओं के लिए समाचार माध्यमों के जरिये विधानसभा की कार्यवाही को देखने और समझने से बिल्कुल अलग था। छात्र-छात्राओं के लिए यह गौरव का पल था जब विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दर्शक दीर्घा में बैठे श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय का नाम लेकर संबोधित किया।

इस मौके मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकय की डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि हमारे स्टूडेंट्स जब विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे तो यह उनके लिए यह एक नया अनुभव रहा। अब तक जो वे विधानसभा की कार्यवाही के बारे में किताबों, टेलीविजन, रेडियो और समाचार पत्रों के माध्यम से देखते और सुनते आ रहे थे वह उन्होंने सीधे देखा कि विधानसभा सत्र में कैसे काम होता। यह राजनीतिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए बेहद लाभ दायक रहा। बाकी छात्र-छात्राओं ने भी विधानसभा की इस वजिट में बहुत कुछ सीखा।

हम विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण मैडम और सभी उपस्थित माननीयों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और राजनीतिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top