Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में, कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस अधीक्षक से, मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में, कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस अधीक्षक से, मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर महानगर में अवैध रूप से देर रात्रि तक चलने वाले पब, बार एवं क्लबों की जांच कराये जाने एवं देर रात्रि तक संचालन पर पाबंदी लगाये जाने की मांग की है।

नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में लालचन्द शर्मा ने कहा कि देहरादून महानगर में राजपुर रोड के आलावा अन्य सड़कों के किनारे खुले पब, बार और क्लबों में नियम और कानून के खिलाफ काम हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि देर रात तक यह खुलने वाले इन पब, बार एवं क्लबों में देहरादून में युवक और युवतियों के अलावा देश के कई स्थानों से उच्च शिक्षा के लिए आये छात्र और छात्राएं देर रात तक इनमे मौज मस्ती करते हैं।

लालचंद शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही इन जगहों पर तेज आवाज से बजते डीजे ध्वनि प्रदूषण का भी कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से राजपुर रोड में अराजकता का माहौल रहता है। शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने इन अवैध रूप से संचालित पब, बार एवं क्लबों से परेशान होकर उनकी कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत भी की है परन्तु कार्रवाई न होने से इनके संचालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेज गति से बजने वाले डीजे के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन स्थानों पर मौज मस्ती के लिए आये लोगों द्वारा रात को राजपुर रोड शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाये जाते हैं जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है तथा सही तरह से गाड़ी चला रहे लोगों को तेजी से गाड़ियां चला रहे लोगों से बचना पड़ता है।

लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि राजपुर रोड में डिवाइडर पर रेलिंग नहीं है तथा कई बार देखा गया है कि रात को नशे में युवक गाड़ी को डिवाइडर से पार कर देते हैं। क्योंकि शासन प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कोई घटना होने के उपरान्त ही सख्ती करती है तथा कुछ समय व्यतीत होने के उपरान्त माहौल पहले जैसा हो जाता है। साथ ही कहा कि इसी तरह से शहर के कॉलेज, स्कूलों के पास नशे का कारोबार करने के मामले पहले भी आ चुके हैं। कई बार पुलिस ने स्मैक के कारोबार करने वालों को पकड़ा भी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में देखा है कि उत्तर प्रदेश आदि जगहों से नशा देहरादून लाकर बेचा जाता था।

उन्होंने कहा कि आखिरकार कांग्रेस का सवाल यह है कि आखिर देहरादून की सीमा के अंदर नशा कैसे आ रहा है। कांग्रेस की मांग की है कि देहरादून के बॉर्डर के चेक पोस्ट पर सघन चैकिंग अभियान चले। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों की भी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह भी कहना है कि देखने में आया है कि बिना पर्चे के युवक दवा की दुकान से सिरिंज ले लेते हैं और फिर वे नशे के लिए इसका इस्तमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए दवा की दुकानों के लिए भी एडवाइजरी निकाली जाए। कांग्रेसजनों ने नगर पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि राजपुर रोड के अलावा अन्य जगहों पर पब, बार और क्लब देरी तक खुले मिले तो संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। समय-समय पर पुलिस के जरिए अचानक निरीक्षण हो।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पब और बार में बिकने वाले पेय पदार्थों में प्रतिबंधित नशे की जांच हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह भी कहना है कि कई जगहों पर अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र खुले हैं और जो कि मानक पूरे नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की है और कहा कि पुरानी तहसील परिसर में खुले आम नशा करने वालों पर कार्यवाही की जाये और इस पर जल्द ही ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री गोदावरी थपली, पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, वीरेन्द्र बिष्ट, अनूप कपूर, राजेन्द्र सिंह घई, सुनील बांगा आशु रतूड़ी, सुशील कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top