Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को इस बारे में जानकारी दी है।

इस तारीख को ओटटी पर होगी रिलीज
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट साझा की है, उसमें कंगना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नजर आ रही हैं। पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा है ’17 मार्च को नेटफिलिक्स पर रिलीज हो रही है।’ फैंस ‘इमरजेंसी’ को 17 मार्च को नेटफिलिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 21.65 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म के बारे में
फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा किया है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक आपातकालीन दौर के आस-पास घूमती है। भारत में 1975 से 1977 तक आपातकाल लगाया गया था। कंगना रनौत ने इस फिल्म में अदाकारी करने के साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और मिलिंद सोमन हैं।

‘इमरजेंसी’ पर विवाद
‘इमरजेंसी’ फिल्म काफी पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन सिख बिरादरी के विरोध की वजह से इसे वक्त पर रिलीज नहीं किया जा सका। सिख बिरादरी का इल्जाम था कि फिल्म में सिखों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। पिछले साल के अगस्त महीने में सिखों के संगठन एसजीपीसी ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्होंने इल्जाम लगाया था कि फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से विवादित सीन को हटाएं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top