Breaking News
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं।
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।

एसजीआरआरयू में उत्साह से, मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। 

एसजीआरआरयू में उत्साह से, मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। 

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की पहल पर किया गया आयोजन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर.यू) में सामाजिक एंव मानविकी विज्ञान संकाय द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दी विभाग द्वारा अतंराष्ट्रीय मातृभाषा के उपलक्ष्य पर भाषाः विचारों का वाहक, भाषा और संस्कृति अटूट संबध, भाषा और बहुभाषावादःवैश्विक परिप्रेक्ष्य, भाषा और विविधताः एकता में अनेकता, विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीती तिवारी ने की। उन्होंने मातृभाषा के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है जहाँ वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में सभी विभागों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय और शेफाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का उद्देश्य भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना तथा मातृभाषा के महत्व को उजागर करना है। यूनेस्को ने 1999 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मान्यता दी। यह दिवस हमें अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर गीता रावत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और लगन के साथ भाग लिया है वह सराहनीय है। यह अनुभव उनके भविष्य में भी काम आएगा। कार्यक्रम की समन्वयक हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना थपलियाल व अंजलि डबराल रहीं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए बताया कि मातृभाषा न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि शिक्षा और अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

इस मौके पर सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top